फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Urga Korba

Korba: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कांधे पर थी बूढ़ी मां और चार भाई-बहनों की जिम्मेदारी

Tue, 09 Jan 2024 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

मृतक के भाई रोशन ने बताया जब से मौसी के घर से आया था तब से वो उदास और चुपचाप था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता था।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Urga Korba
नरेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के उरगा में एक युवक ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के खैरभाठा गांव का है, जहां 26 वर्षीय नरेश कर्ष ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। नरेश एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था और अपनी बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था। जांजगीर चांपा जिले में अपनी मौसी के घर रहकर निजी कम्पनी में काम करता था। दो दिन पहले ही कोरबा आया था। मृतक के भाई रोशन ने बताया जब से मौसी के घर से आया था तब से वो उदास और चुपचाप था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता था।

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर वो घर पर अकेला था। बहन नहाने के लिए गांव के पास स्थित तालाब पर गई हुई थी। मां काम से बाहर गई थी और वो भी किसी काम से तिलकेजा गांव गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसका बड़ा भाई म्यार पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, इसकी सूचना उसने तत्काल परिजनों को देते हुए उरगा थाना पुलिस को दी। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कराए। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह जांच का विषय है। मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed