फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth attacked with knife due to old enmity in Korba

Korba Crime: बदला लेने के लिए युवक को बीच सड़क पर घेरा, चाकू से शरीर पर किए 24 वार; कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

Mon, 17 Jul 2023 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jul 2023 08:26 PM IST
सार

कोरबा में कुछ लोगों ने बदला लेने के लिए युवक पर हमला कर दिया। युवक को आरोपियों ने बीच सड़क पर घेर लिया और चाकू से एक के बाद एक 24 वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकले। 

विज्ञापन
Youth attacked with knife due to old enmity in Korba
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुछ लोगों ने बदला लेने के लिए युवक पर हमला कर दिया। युवक को आरोपियों ने बीच सड़क पर घेर लिया और चाकू से एक के बाद एक 24 वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने उसका बयान लिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रूमगड़ा हवाई पट्टी बस्ती निवासी विकास महंत सोमवार को पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बस्ती के पास ही उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चाकू निकालकर एक के बाद एक कई वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


विकास ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि, होटल अमर सिंह के पास रहने वाले कुछ युवकों से उसका पहले झगड़ा हुआ था। तब आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विकास ने उन्हीं लोगों पर हमला करने का शक जताया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसे आगे की जांच के लिए बालको थाने को भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed