{"_id":"63de6f78d8c417799230fb1c","slug":"young-man-sexually-molested-girl-student-on-pretext-of-giving-lift-in-korba-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने छात्रा से दुष्कर्म: घर छोड़ने के बहाने ले गया जंगल में, अश्लील तस्वीरें ली, फिर करने लगा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट के बहाने छात्रा से दुष्कर्म: घर छोड़ने के बहाने ले गया जंगल में, अश्लील तस्वीरें ली, फिर करने लगा शोषण
Sat, 04 Feb 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:15 PM IST
सार
शेखर ने उसे घर छोड़ने की बात कही। एक ही गांव के होने के कारण लड़की भी तैयार हो गई। आरोप है कि बाईपास के रास्ते शेखर उसे गांव ले जाने लगा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल में बाइक रोक दी और छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने एक लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान मोबाइल से लड़की की अश्लील तस्वीरें भी ले लीं। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर सात महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव की लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके ही गांव का एक परिचित युवक शेखर राठौर (19) है। करीब सात माह पहले छात्र कॉलेज से पैदल ही अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में शेखर उसे बाइक लेकर मिल गया। शेखर ने उसे घर छोड़ने की बात कही। एक ही गांव के होने के कारण लड़की भी तैयार हो गई। आरोप है कि बाईपास के रास्ते शेखर उसे गांव ले जाने लगा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल में बाइक रोक दी और छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो भी ले ली। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्मर्म करता रहा। ऐसे ही सात महीने बीत गए। परेशान होकर छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शेखर राठौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल और लैपटॉप से छात्रा के अश्लील फोटो बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों सामान जब्त कर लिए हैं। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन