फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Young man dies under suspicious circumstances Shivlal went to sleep after dinner and never left the room in Ko

कोरबा: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, खाना-खाने के बाद सोया था शिवलाल, फिर कमरे से नहीं निकला

Sun, 02 Nov 2025 11:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Nov 2025 11:12 AM IST
सार

कोरबा के करतला थाना अंतर्गत रवानाडांड गांव में रहने वाला 25 वर्षीय शिवलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया हुआ था।

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances Shivlal went to sleep after dinner and never left the room in Ko
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के करतला थाना अंतर्गत रवानाडांड गांव में रहने वाला 25 वर्षीय शिवलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक  खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया हुआ था जहां सुबह जब काफी समय बीत जाने के बाद भी अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब परिजनों को अनहोनी होने की आशंका हुई और कमरे में जाकर उसे उठाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी परिजन उसे जिंदा समझ कर तत्काल अपने वाहन में लेकर जिला जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि उसका भाई रोजी मजदूरी करता है और  शनिवार की शाम मजदूरी कर घर लौटा है उसके बाद वह भैंसमा बाजार घूमने के लिए गया हुआ था और वहां से वापस लौट के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गया जहां सुबह होने पर उसे घर वालों ने काफी आवाज दिया लेकिन वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब जाकर अंदर उसे उठाने की कोशिश की गई और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि शिवलाल की मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे कोई जानकारी नहीं है शिव को किसी तरह का कोई बीमारी नहीं था और नहीं परेशानी। तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा शिव था और घर का मेहनती था रोजी मजदूरी कर घर में आर्थिक सहायता भी किया करता था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया है वही आगे की जांच करवाई करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed