फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man committed suicide by hanging himself took this step due to love affair in Korba

Korba: युवक ने फांसी लगा कर दी जान, प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा

Sat, 21 Sep 2024 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

कोरबा के पुष्पराजगढ़ निवासी एक जायसवाल युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां जांच अभी भी जारी है।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself took this step due to love affair in Korba
युवक ने फांसी लगा कर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के पुष्पराजगढ़ निवासी एक जायसवाल युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां जांच अभी भी जारी है। मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने है वही मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है एक सप्ताह पहले मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव में सामने आया है जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी निवासी शिवम जायसवाल 26 वर्षीय पाली के परसदा गांव में मामा के घर रहता था। कुछ साल पहले रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आया था। जहां कोरबा के परसदा में अपने मामा के यहां रहने लगा। अपने मामा का हार्डवेयर की दुकान है जिसे देख देख करने लगा और व्यवसाय में अपने मामा का साथ दे रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परसदा गांव के ही किसी लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। दोनों एक दूसरे को पिछले डेढ साल से प्यार कर रहे थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद अपनी प्रेमिका को लेकर शिवम कुछ समय से परेशान रहता था। मिलना जुलना काम हो गया और मोबाइल पर ही बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शिवम के परिजनों का आरोप है कि, उसके प्रेमिका के परिवार वाले शिवम को दूर रहने की धमकी देते थे। जिससे वो परेशान था। जबकि दोनों ने कहीं शादी भी कर ली थी। मांग में सिंदूर भरी एक तस्वीर भी परिजनों को मिली है। शिवम ने घटना दिनांक को रात के वक्त अपने कमरे में खा पीकर सोने के लिए गया इसके बाद हो फोन से बात कर रहा था दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और फांसी के फंदे पर झूल गया वही कमरे के बरामदे में लगे सीसीटीवी में फासी का वीडियो कैद हो गया और वह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है।


इस मामले के विवेचक और पानी थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की बात सामने आई है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed