{"_id":"63c028aea1d8e7459a37020e","slug":"young-man-climbed-on-high-tension-tower-after-quarrel-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटो करता रहा ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटो करता रहा ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे
Thu, 12 Jan 2023 09:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
पत्नी के साथ बार-बार मायके जाने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद किसी तरह युवक को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के गांव धलपुर कछुआपारा में एक युवक पत्नी से झगड़े के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। युवक का नाम बीपत राम है, जो कई घंटो तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की सांसे थम गई। सरपंच दूज राम के साथ परिजन युवक को मनाते रहे लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवक को टावर से नीचे उतारा। तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद किसी तरह युवक को नीचे उतारा गया और डॉक्टरी परिक्षण के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। सात जनवरी को सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पत्नी के साथ बार-बार मायके जाने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। युवक पत्नी को कहने लगा कि वो घर छोड़कर कही चला जायेगा। पत्नी को लगा कि रोज की तरह वही धमकी देते हैं, लेकिन इस बार वो सही में घर से निकल गया और गांव के पास स्थित टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बीपत राम के पत्नी को भी दी गई। परिजन सरपंच को अपने साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे और उसे मानने लगे लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार ही नहीं था। इस दौरान इसकी सूचना 112 को भी दी गई। जहां मौके पर पहुच पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरा गया।
विज्ञापन