फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   young man body found in suspicious condition in Naktikhar forest

कोरबा में सनसनी: नकटीखार जंगल में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम

Tue, 19 Aug 2025 08:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 08:36 PM IST
सार

कोरबा के नकटीखार जंगल में पिकनिक स्पॉट के पास 30-35 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
young man body found in suspicious condition in Naktikhar forest
लाश से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार गांव से लगे पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक युवक लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस पहचान में जुटी है। वहीं आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल है और संदिग्ध हालत में उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली। जहां पिकनिक पर आए लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। जहां पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक की लाश जिस जगह पर मिली है वहां न तो बाइक है, न ही कोई वाहन, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर सके। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed