फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Worker dies after falling from 25 feet height at Korba NTPC power plant

Korba NTPC पावर प्लांट में हुआ हादसा: 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी

Mon, 27 Mar 2023 03:03 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 03:03 PM IST
सार

एनटीपीसी पावर प्लांट में  25 फीट ऊंचे कूलिंग टॉवर से नीचे गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। सुरक्षा को लेकर लोगों ने एकबार फिर से प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Worker dies after falling from 25 feet height at Korba NTPC power plant
परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर नाराजगी जताई। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा के एनटीपीसी पावर प्लांट में हुए हादसे के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। ग्राम केंदईखार निवासी 34 वर्षीय चमार सिंह कूलिंग टॉवर में काम कर रहा था। वहीं से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। हादसे को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में अनदेखी के चलते यह दुर्घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोरबा के एनटीपीसी पावर प्लांट में  25 फीट ऊंचे कूलिंग टॉवर से नीचे गिरने के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम चमार सिंह है और वो ग्राम केंदईखार का निवासी था। हादसा होने के बाद प्लांट में हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई और आनन-फानन में मजदूर को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद उसकी लाश को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल लाया गया जहां पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया,कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मौत की सूचना पर पुलिस ने पँचनमा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


प्लांट के भीतर हुए हादसे में जिस तरह से एक मजदूर की मौत हुई है उससे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षा मानको की अनदेखी करने के कारण यह दुर्घटना घटी है। चमार सिंह की मौत होने से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । मृतक के भाई ने बताया, कि उसके 6 बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed