फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Worker died due electrocution construction work going

Korba: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, भवन निर्माण का चल रहा था काम, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sat, 13 May 2023 05:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 May 2023 05:05 PM IST
सार

कुछ मजदूर घर की छत ढलाई का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दशरथ करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Worker died due  electrocution construction work going
मजदूर की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में उरगा थाना क्षेत्र  के  ग्राम कुकरीचोली स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक ग्रामीण करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से ग्रामीण अचेत होकर मौके पर ही गिर पड़ा। मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम दशरथ यादव है,जो किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आ गया इस बात का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर को करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में सहकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरीचोली का है जहां टोप्पो नामक व्यक्ति के घा का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम गिधौरी से कुछ मजदूर घर की छत ढलाई का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दशरथ यादप नामक मजदूर करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि दशरथ को किन परिस्थितियों में करंट का झटका लगा इस बात का पता नहीं चल सका है। सहकर्मी भी सही ढंग से घटना के संबंध में नहीं बता पा रहे है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान कुछ लोग लोग जहां छत के उपर से गुजरे 11केवी लाईन की चपेट में आने से दशरथ की मौत होने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग दूसरी बात कर रहे है। इस मामले में कुछ न कुछ गड़बड़ जरुर है।  फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दशरथ करंट की चपेट में कैसे आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed