Korba: कटघोरा वनमण्डल में लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर उजाड़ रहे जंगल, सैकड़ों पेड़ों की हो गई अंधाधुन कटाई
ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी चोरो द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में निरंतर बेखौफ लगे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के कटघोरा वनमंडल में रोजाना जंगलों से हो रही पेड़ों की अवैध कटाई वन विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं, लकड़ी माफिया उजाड़ रहे जंगल, वन अधिकारी खामोश ,वन विभाग की निष्क्रियता के चलते जंगल में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई। वन विभाग की निष्क्रियता के चलते जंगल में लगातार हो रही है।
ऐतमानगर वन परिक्षेत्र में गुरसियां सलीहाभाठा बंजारी के बीट से सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी चोरो द्वारा साजा, धौरा प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी की अवैध कटाई में निरंतर बेखौफ लगे हुए हैं। अवैध कटाई का कार्य खुलेआम चल रहा है। अंधाधुंध कटाई से जंगल अब ठूठ मे बदलने लगे हैं। अवैध कटाई पर वन विभाग का मौन रहना आश्चर्यजनक है, फिर भी वन विभाग के अधिकारियों का आंख मूंदकर बैठना यह साबित करता है की वन रक्षक जगल का भ्रमण न कर अधिकारियों की सेवा में लगे हुए है। ग्रामवासीयों से पुछने पर पता चला है की बीट गॉर्ड जहां कार्य रहा है वही जाते है तथा शिक्षक की तरह आना जाना करते है मात्र मुख्यालय में समान रख कर अधिकारी को दिखावा करते है।
पुर्व में इसी लपरवाही के चलते मानगुरु जंगल में बड़ी बेदर्दी से पेड़ की कटाई हुई थी जिस पर केवल खानापूर्ति के लिए छोटे कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई हुई थी अब देखने वाली बात है कि इस तरह की पेड़ की कटाई को वन विभाग किस तरह रोकने का प्रयास करता है। जिससे वनो की सही निगरानी हो सके।वन परिक्षेत्र जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों की सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही है किंतु पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा है।
बताया जा रहा है कि बीट गार्ड के लापरवाही के चलते पेड़ कटाई का मामला सामने आया है। एतमा नगर रेंज के रेंजर डी के खाडे ने बताया कि पेड़ कटाई के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है बहुत जल्द इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।