फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Women of Rajasthani gang were extorting illegal money by threatening people in Korba

Korba: राजस्थानी गिरोह की महिलाएं लोगों को डरा धमकाकर कर रही थीं अवैध वसूली, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 07 Jan 2024 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 06:58 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने उन सभी 50 महिलाओं को ट्रेन के माध्यम से वहीं पहुंचा दिया है जहां से वे कोरबा पहुंची हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर से आकर कुछ महिलाएं लोगों को डरा धमकाकर पैसों की वसूली कर रही है।

विज्ञापन
Women of Rajasthani gang were extorting illegal money by threatening people in Korba
राजस्थानी गिरोह की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर इलाके से कोरबा पहुंची करीब 50 की संख्या में महिलाओं को पुलिस ने किसी अपराध के घटित होने की आशंका पर ट्रेन के माध्यम से वापस उनके उनके गृहनगर भेज दिया है। सभी महिलाएं कोतवाली थाना क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को डरा धमकाकर पैसों की उगाही कर रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और  कोतवाली थाना बुलवाकर पूछताछ की और वापस सभी उनके गृहनगर भेज दिया।

विज्ञापन

 

कोतवाली पुलिस ने उन सभी 50 महिलाओं को ट्रेन के माध्यम से वहीं पहुंचा दिया है जहां से वे कोरबा पहुंची हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर से आकर कुछ महिलाएं लोगों को डरा धमकाकर पैसों की वसूली कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सभी महिलाओं को कोतवाली थाना बुलवाया। पूछताछ करने पर पता चला कि सभी महिलाएं राजस्थान के जोधपुर की निवासी हैं और एक दिन पहले ही कोरबा पहुंची हुई है।लिहाजा पुलिस ने किसी तरह का रिस्क नहीं लिया और सभी महिलाओं को वापस जोधपुर भिजवा दिया।

विज्ञापन

 

कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि पुलिस को आशंका थी कि इन महिलाओं के कारण किसी तरह ही अनहोनी हो सकती है,पड़ोसी जिला रायगढ़ यही गिरोह ने लूटपाट डकैती जैसी घटना को अंजाम दिया है। यही वजह है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महिलाओं को वापस उनके गृहनगर भेज दिया। बताया जा रहा है कि गिरोह में केवल महिलाएं हैं जो घूम-घूम कर रेकी करती हैं उसके बाद फोन कर अपने पुरषों को बताती है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed