कोरबा: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, जाम बाई के रूप में हुई पहचान
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से बेहद ही दर्दनाक घटना निकल कर सामने आ रही है,यहां रेल पटरी में चलते वक्त एक महिला की साड़ी पटरियों में फंस गई तभी अचानक सामने से मालगाड़ी भी आ गई,जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से बेहद ही दर्दनाक घटना निकल कर सामने आ रही है,यहां रेल पटरी में चलते वक्त एक महिला की साड़ी पटरियों में फंस गई तभी अचानक सामने से मालगाड़ी भी आ गई,जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जपेली निवासी ५० वर्षीय महिला जाम बाई पति बंशी दास रविवार की दोपहर 4 बजे गांव की ही अन्य दो महिलाओं के साथ शौच के लिए गई हुई थी, वापसी में रेल पटरियों में आते वक्त जाम बाई की साड़ी रेल पटरियों के बीच फंस गई, उसी वक्त बेहद तेज रफ्तार में एक मालगाड़ी भी आ गई, अन्य दो महिलाएं यह देख घबराते हुए वहां से भाग गई, इधर जाम बाई को ट्रेन की चपेट में आ गई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची,शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे साइडिंग पर ब्रिज का काम चल रहा है जहां महिला काम करने के लिए गई हुई थी उनके साथ और भी दो महिला थी जहां अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की जिस जगह पर घटना घटी है वहीं पास में यूनिकॉर्न नामक कंपनी का ब्रिज का काम चल रहा है जहां महिला मिट्टी डंप करने का काम कर रही थी।