फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   wildlife in chhattisgarh; chhattisgarh Elephant damaged houses, trampled crops in Korba

कोरबा में हाथी का उत्पात: मकानों को क्षतिग्रस्त किया, फसलें रौंद डाली; दल से बिछड़कर पहुंचा था गांव में

Thu, 30 Mar 2023 06:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Mar 2023 06:42 PM IST
सार

कटघोरा वन मंडल के अलावा कोरबा के कुदमुरा रेंज में भी हाथियों ने धमक दे दी है। धरमजयगढ़ क्षेत्र से पहुंचे 15 हाथियों का दल अभी भी कलमीटिकरा के आसपास घूम रहा है। हाथियों के इस दल को स्थानीय जंगल में देखा गया। बालको वन परिक्षेत्र के दूधिटांगर व फुटका पहाड़ में भी 20 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। 

विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; chhattisgarh Elephant damaged houses, trampled crops in Korba
हाथी ने लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। दल से बिछड़ा हाथी एक गांव में घुस आया और वहां बने मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घरों में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने खेत में खड़ी फसलों को रौंद डाला। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया है। मामला कटघोरा वनमंडल के केदई रेंज का है। 

विज्ञापन




वन विभाग की टीम ने जंगल में खदेड़ा
जानकारी के मुताबिक, दल से बिछड़कर एक हाथी बुधवार रात परला, लालमट्टा गांव पहुंच गया। जमकर उत्पात मचाते हुए कई ग्रामीणों की फसल रौंद दी। वहीं ग्रामीणों धरम सिंह और सुरेश के घर को ढहा दिया। मकान को तोड़ने के साथ ही वहां रखे घरेलू सामानों को भी तहस-नहस कर दिया। रात में हाथी के अचानक हुए इस हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को वहां से जंगल में खदेड़ दिया है। 
विज्ञापन


नुकसान का सुबह आकलन किया गया
इसके बाद भी ग्रामीणों में डर कायम रहा। इस पर वन विभाग की टीम गांव में ही डटी रही। काफी देर बाद जब यह सुनिश्चित हुआ कि हाथी अब लौटकर नहीं आएगा तो वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय लौटे। इसके बाद अगले दिन गुरुवार सुबह फिर से वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में भी 21 हाथी गाड़ागोड़ा व बनिया के जंगल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों का यह दल फिलहाल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुदमुरा, पसान और धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी हाथी मौजूद
कटघोरा वन मंडल के अलावा कोरबा के कुदमुरा रेंज में भी हाथियों ने धमक दे दी है। धरमजयगढ़ क्षेत्र से पहुंचे 15 हाथियों का दल अभी भी कलमीटिकरा के आसपास घूम रहा है। हाथियों के इस दल को स्थानीय जंगल में देखा गया। बालको वन परिक्षेत्र के दूधिटांगर व फुटका पहाड़ में भी 20 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण दहशत में है, लेकिन राहत की बात यह है कि काफी दिनों से क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति के बावजूद कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed