फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   wildlife in chhattisgarh; 11 feet king cobra found in chhattisgarh Korba

VIDEO कोरबा में किंग कोबरा: ग्रामीणों के सामने फन फैलाए बैठा था 11 फीट का नागराज, दहशत से हुआ लोगों का यह हाल

Sat, 01 Apr 2023 03:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

जितेन्द्र सारथी ने कहा कि, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले का जंगल जैव विविधता के लिए बहुत ही अच्छा है। कुछ वर्षों में कोरबा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में किंग कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाल ही में वन विभाग के सर्वे में पाया गया की किंग कोबरा बहुत लंबे समय से यहा हैं। उनके लिए कोरबा का जंगल बहुत ही अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। 

विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; 11 feet king cobra found in chhattisgarh Korba
कोबरा को रेस्क्यू कर छोड़ा गया जंगल में। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल किंग कोबरा मिला है। ग्रामीण शनिवार सुबह अपनी बाड़ी में महुआ बीन रहे थे, तभी सामने 11 फीट का किंग कोबरा फन फैला पहुंच गया। इतने बड़े सांप को सामने देखते ही ग्रामीण वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर वन विभाग और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने किंग कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। वन विभाग ने लोगों से कोबरा को न मारने और बचाने की अपील की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, कोरबा से करीब 40 किलोमीटर दूर गांव सोलवा पंचायत के छुईढोढा के समीप ग्रामीण शनिवार सुबह को अपनी बाड़ी में महुआ बीन रहे थे। तभी वहां किंग कोबरा (पहाड़ी चित्ती) सांप पहुंच गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो देखा कि सांप फन फैलाए वहां बैठा हुआ है। इतने बड़े सांप को इस तरह से देखकर ग्रामीण काफी डर गए और वहां से भाग निकले। इसके बाद पूरे गांव में बात फैल गई। उसे देखने के लिए ग्रामीण एकत्र होना शुरू हो गए। इस बीच किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां से भीड़ को हटारया। इसके बाद रेस्क्यू टीम के  जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई। इस पर जितेन्द्र सारथी सहित डीएफओ अरविंद पीएम भी पहुंच गए। उन लोगों ने मिलकर किंग कोबरा को रेस्क्यू किया। इसके बाद गांव से दूर इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि,  कोरबा जिले में जिस तरह से किंग कोबरा मिल रहे हैं, यह वन विभाग के साथ समस्त जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इसको बचाने की जरूरत है। 

किंग कोबरा को हिंदी में नागराज करते हैं
किंग कोबरा दुनिया का सबसे लम्बा विषधर सर्प है, जिसे हिंदी में नागराज के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Ophiophagus hannah है। इसे स्थानीय भाषा में पहाड़ चित्ती के नाम से भी जाना जाता है।  इसकी लम्बाई 5.6 मीटर तक होती है। सांपों की यह प्रजाति दक्षिणपूर्व एशिया व भारत के कुछ भागों में खूब पाई जाती है। एशिया के सांपों में यह सर्वाधिक खतरनाक सापों में से एक है। इसकी लंबाई 20 से 21 फीट तक हो सकती है और यह भारत के दक्षिण क्षेत्रों में बहुतायात में पाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed