फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Water everywhere in the wards of the city system is exposed people in many settlements are forced to stay awa

Korba: शहर के वार्डों में पानी ही पानी ,व्यवस्था की खुली पोल, कई बस्तियों में रात भर जागने को लोग मजबूर

Sun, 06 Jul 2025 01:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क,कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Jul 2025 01:24 PM IST
सार

कोरबा शहर की नगर निगम क्षेत्र में अलग-अलग वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लिए हम आपको शहर से लगे वार्डो का स्थिति से अवगत कराए।

विज्ञापन
Water everywhere in the wards of the city system is exposed people in many settlements are forced to stay awa
बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर की नगर निगम क्षेत्र में अलग-अलग वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लिए हम आपको शहर से लगे वार्डो का स्थिति से अवगत कराए। वार्ड नंबर 13 न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती का जहा पिछले तीन दिनों से बस्ती और घरों में नाली का गंदा पानी घुस रहा है जिसे लेकर लोग बहुत परेशान है लोगों ने बताया कि तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात भर जग-जग कर पानी को घर से बाहर फेंकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


वार्ड पार्षद  प्रभा राठौर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण वार्ड में जलभराव की स्थिति निर्मित है और वह खुद मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रही है पिछले 10 साल से इस वार्ड में नाली नाला और पानी निकासी को लेकर कुछ भी काम नहीं हुए हैं जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है और लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


वार्ड नम्बर 29 मुड़ापार में भी जल भराव की स्थिति निर्मित है मुड़ापार बस्ती,शान्ती नगर के अलावा रामनगर बस्ती के आसपास के घरों में नल का गंदा पानी घरों में घुस रहा है जहां सांप कीड़े मकोड़े और गंदगी बैडरूम किचन तक घुस गए हैं ऐसे में वह अपने घर परिवार और बच्चों को लेकर जाए तो जाए कहां। वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि लगातार वार्डों में घूम-घूम कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं लेकिन अधिक बारिश के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है वही शांति नगर और रामनगर के बीच में जो नाला का निर्माण हुआ है उसमें पानी निकासी का साधन नहीं है जिसके चलते पानी वापस आकर घरों में घुस रहे हैं इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 9 सीतामढ़ी इलाके में नाला किनारे घरों में और बस्ती में जल भराव की स्थिति निर्मित है जहां लोगों ने आरोप लगाया है कि यह समस्या पिछले कई साल से है लेकिन अब तक निराकरण नहीं हो सका है और लोग परेशान है। वहीं वार्ड पूर्व पार्षद सुफल दास और वर्तमान पार्षद राधा दास ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह वार्ड में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और जिन घरों में पानी और नाली का गंजी घुसा है उसे अपने साथियों के साथ मिलकर खुद बाहर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed