फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers under leadership of CPI stopped work of railway expansion in Korba

Korba: माकपा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेल विस्तार के काम को रोका, मांगे पूरी नहीं होने तक बंद कराया काम

Fri, 29 Nov 2024 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

 रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जर्जर कर दिया गया है और बरसात में सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा  ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में विरोध करते हुए रेल विस्तार के काम को बंद करा दिया है। 

विज्ञापन
Villagers under leadership of CPI stopped work of railway expansion in Korba
ग्रामीणों ने रेल विस्तार के काम को रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में गेवरा पेंड्रा रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जर्जर कर दिया गया है और बरसात में सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा जिसका मड़वाढोढा और पुरैना गांव के ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में विरोध करते हुए रेल विस्तार के काम को बंद करा दिया है। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को ठीक नहीं किया जायेगा तबतक रेल विस्तार के कार्य को शुरू नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि गेवरा पेंड्रा तक के लिए रेल विस्तार का कार्य चल रहा है जिसके लिए बांकी मोंगरा से मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण किया गया है जिसके कारण आम जनता और ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है साथ ही पुल में बरसात में पानी भराव होगा जिससे सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। रेल विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन आम जनता की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है और सड़क सुधारने का कार्य बोलने पर भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने कहा कि  रेल विस्तार के कारण हुए नुकसान को ठीक किया जाए और बांकी मोंगरा से मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव जाने वाले मुख्य मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाए रास्ता में सुधार नहीं होने तक  मड़वाढोढा एवं पुरैना गांव के पास रेल विस्तार के कार्य को अनिश्चित काल के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम रुकने के बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक काम नहीं करने देंगे। वहीं आंदोलन की सूचना पर बाकी मुंगरा थाना पुलिस मौके पर काफी संख्या में पहुंची और किसी तरह की घटना न हो उसके लिए मुस्तैद नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed