फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers stopped the convoy of Arun Saw and Labor Minister Lakhan Lal Devangan in Korba

कोरबा: अरुण साव और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले को ग्रामीणों ने रोका, समझाइस के बाद जाने दिया

Sun, 06 Jul 2025 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Jul 2025 07:24 PM IST
सार

कोरबा में पाली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री अरुण साव, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर अजीत वंसत और एसपी सिदार्थ तिवारी के काफिले को ग्रामीणों ने रोका।

विज्ञापन
Villagers stopped the convoy of Arun Saw and Labor Minister Lakhan Lal Devangan in Korba
अरुण साव और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले को ग्रामीणों ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पाली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री अरुण साव, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर अजीत वंसत और एसपी सिदार्थ तिवारी के काफिले को ग्रामीणों ने रोका। ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी आक्रोश था, क्योंकि लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी घुसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों को समझाया और काफिले को आगे बढ़ने दिया। 

विज्ञापन


जलभराव की समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा ध्यान दिए जाने का आरोप लगाया गया। काफिले को लोगों को रोकने के दौरान पुलिस की गाड़ी पहले रुकी इसके बाद पुलिसकर्मी बाहर आए लोगों ने अपनी बात रखी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे उनकी मांग थी कि जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन आए और हमसे बात करें इस दौरान पेट्रोलियम में ड्यूटी पर नाथ एक पुलिसकर्मी ने काफिले को रोकने वाले लोगों का मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। काफिले को रोकने के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत और कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों को समझाने लगे जहां लोगों ने अपनी बात रखी और समस्या बताया की सर एक बार इस और नजर डालिए कितनी समस्या हो रही है उनकी बातों को सुनकर कलेक्टर ने जल्द ही समस्या को दूर करने की बात कही जहां आश्वासन के बाद वाहन को जाने दिया गया।
विज्ञापन


काफिले को रोकने के दौरान महिला पुरुष और कुछ युवा थे जिन्होंने काफी लोगों को रुकवाया। इस काफिले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे जहां लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। प्रशासन जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठा सकता है- ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद बढ़ सकता है। जल भराव की स्थिति केवल पाली में ही नहीं पूरे जिले में है जहां जलमग्न हो गया है शहर के कई वार्डो और बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क और पुल टूट जाने की खबर सामने आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed