{"_id":"64af9bf455b450bd23057626","slug":"villagers-descended-on-road-for-demand-of-under-bridge-in-korba-champa-highway-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Korba: अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जवाब नहीं मिलने पर नाराज, किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जवाब नहीं मिलने पर नाराज, किया चक्का जाम
Thu, 13 Jul 2023 12:08 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:08 PM IST
सार
कोरबा-चांपा हाईवे पर अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। इतना ही नहीं चक्कामजाम तक कर दिया। आधे घंटे तक ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है, जिसकी वजह से कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में आवाजाही बंद हो गई है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी को ग्रामीणों ने लिखी चिट्ठी
बताया जाता है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए। ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल न जाना पड़े। वहीं ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
आधे घंटे रहा चक्का जाम
उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया था। जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। लगभग आधा घंटे तक चक्का जाम की स्थिति निर्मित रही। जिससे बहाल कर लिया गया है।
विज्ञापन