{"_id":"69a27ec93babe9097a03eea4","slug":"videographer-killed-in-horrific-accident-hit-by-speeding-heavy-vehicle-korba-news-c-1-1-noi1487-4001014-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
Sat, 28 Feb 2026 12:11 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा के मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जहां सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव श्रीवास के रूप में की गई, जो सीएसईबी का रहने वाला था। पुलिस की सूचना के बाद उसके मित्र और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक गौरव मुड़ापार की तरफ से टीपी नगर की ओर रहा था। वहीं, तेज रफ्तार भारी वाहन व् पीछे से अपनी चपेट में ले लिया मौके से फरार हो गया। वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं कि कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ है।