फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Venomous Common Krait Found in Police Lines, Panic Among Families; Rescue Team Safely Captures Snake

कोरबा: जहरीले कॉमन करैत ने पुलिस लाइन में फैलाई दहशत, बच्चे सहमे, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

Wed, 16 Sep 2026 12:27 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 12:27 PM IST
सार

पुलिस लाइन में देर रात जहरीला कॉमन करैत सांप दिखाई देने के बाद दहशत फैल गई। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद परिवारों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Korba: Venomous Common Krait Found in Police Lines, Panic Among Families; Rescue Team Safely Captures Snake
पुलिस लाइन में निकला जहरीला कॉमन करैत

विस्तार

कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेहद जहरीला कॉमन करैत सांप यहां दिखाई दिया। स्थानीय रूप से इसे घोड़ा करैत कहा जाता है। जहरीले सांप के नजर आते ही पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई। बच्चे और महिलाएं घरों में सहम गए। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी तत्काल मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन घना रिहायशी इलाका है, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। यहां इस जहरीले सांप का मिलना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। जितेंद्र सारथी ने मौके पर पहुंचकर कॉमन करैत को पकड़ा। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित डिब्बे में रखा गया, ताकि उसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। समय पर रेस्क्यू होने से एक बड़ी सर्पदंश की घटना टल गई और परिवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि परिसर में साफ-सफाई की कमी और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा रहता है, जिससे सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों तक पहुंच जाते हैं। परिवारों ने छोटे बच्चों की चिंता जताते हुए मांग की है कि पुलिस लाइन में नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और हर पोल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: सोशल मीडिया की दोस्ती से बढ़ी नजदीकी, फिर पहुंचा मामला थाने तक, 10 दिन में नाबालिगों से जुड़े 2 केस दर्ज


रेस्क्यू के दौरान ही जितेंद्र सारथी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने परिवारों की समस्याएं, रोशनी की कमी और सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था सुधारने की बात रखी। अधिकारियों ने इस पर जल्द ही संज्ञान लेकर आवश्यक सुधार कराने का आश्वासन दिया है।

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास सफाई रखें, कचरा और कबाड़ जमा न होने दें और बच्चों को अंधेरे में बाहर खेलने से रोकें। सांप दिखने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं और तत्काल जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें, क्योंकि सही समय पर इलाज ही जान बचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed