{"_id":"63d780217434545efd77b055","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-young-man-in-korba-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत: काम पर जाने के दौरान करतला घाटी पर वाहन ने मारी टक्कर, कुछ दिन बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत: काम पर जाने के दौरान करतला घाटी पर वाहन ने मारी टक्कर, कुछ दिन बाद थी शादी
Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत मृतक के परिजन को आगामी दिनों में सहायता राशि प्राप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
रंजीत कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर का अकेला कमाने वाला था। कुछ दिन बाद ही उसकी शादी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता के निधन के बाद मां के साथ मामा के घर रहता था
जानकारी के मुताबिक, करतला के कोटमेर निवासी रंजीत कुमार (25) कोहड़िया क्षेत्र के सत्यम इंडस्ट्री में ईंट बनाने का काम करता था। पिता के निधन के बाद वह अपनी मां के साथ मामा गोपीराम के घर रहता था। रंजीत सोमवार को अपने गृहग्राम से कोरबा आने के लिए निकला था। इसी दौरान भारतमाला प्रोजेक्ट से जोड़ने वाले करतला घाटी मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
खेती-किसानी के काम से गांव गया था
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रंजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामा गोपीराम ने बताया की रंजीत और उसकी मां बीच-बीच मे खेती किसानी और अन्य काम से गांव जाया करते थे। रंजीत के गांव से लौटते समय हादसा हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि प्रतिवेदन के आधार पर मर्ग कायम किया है और जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन