फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   union home minister amit shah will visit chhattisgarh korba on jan 7

शाह का 7 को छत्तीसगढ़ दौरा: आकांक्षी जिलों के बहाने देंगे सियासी बूस्टर; कोरबा में जनसभा, कोर ग्रुप की बैठक

Thu, 05 Jan 2023 07:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Jan 2023 07:17 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा में आने वाले चारों जिलों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यहां गृहमंत्री शाह के तीन कार्यक्रम हैं। कोरबा लोकसभा के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें चार जिलों के पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
union home minister amit shah will visit chhattisgarh korba on jan 7
अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर कोरबा पहुंचा रहे हैं। इस दौरान वे आकांक्षी जिलों की समीक्षा करेंगे, तो आम जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद विपक्ष की कुर्सी पर बैठी पार्टी को सियासत का बूस्टर डोज देंगे। इसके लिए कोरबा लोकसभा के भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसमें चार जिलों के पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन




भाजपा नेता कोरबा पहुंचे, तैयारियों का ले रहे जायजा
इस साल छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में शाह का दौरान चुनावी बिगुल के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने भी गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद पूरे दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कोरबा पहुंचे साव ने कहा कि, राज्य सरकार को जनता से सरोकार नहीं है। भूपेश सरकार के संरक्षण में धर्मातरण का खेल चल रहा है। 
विज्ञापन


मां सर्वमंगला से आशीर्वाद लेकर होगी जनसभा
भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा में आने वाले चारों जिलों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यहां गृहमंत्री शाह के तीन कार्यक्रम हैं। वह कोरबा में सीएसईबी के हैलीपैड पर उतरकर सीधा मां सर्वमंगला मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन के बाद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पंचवटी में कोरबा लोकसभा की कोरग्रुप बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गृहमंत्री का जारी किया गया कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उनका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शाह 7 जनवरी की दोपहर 3 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से कोरबा पहुंचेंगे। वहां सीएसईबी के हेलीपैड पर उतरकर दोपहर 3.35 बजे मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.55 बजे केंद्रीय गृहमंत्री शाह इंदिरा स्टेडियम परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे और शाम 4.30 बजे प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed