{"_id":"6a93aff2e8f74c3909085bfc","slug":"chhattisgarh-weather-alert-heavy-rain-korba-waterlogging-mainpat-river-accident-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव; नदी में युवक बहा, रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव; नदी में युवक बहा, रेस्क्यू जारी
Sun, 30 Aug 2026 09:52 AM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:52 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक बारिश तेज होने का अनुमान है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोरबा में सड़क पर मलबा आने से बस और कार फंसी, जबकि मैनपाट में बाइक समेत नदी में बहे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने का अनुमान है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
कोरबा में सड़क पर बहकर आया मलबा, बस-कार फंसी
कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर आ गया, जिससे सड़क कीचड़ और मिट्टी से पट गई। इस मलबे में एक यात्री बस और कार फंस गए। वहीं, अमरैया पारा, चिमनी भट्टा और शारदा विहार अटल आवास जैसे रिहायशी इलाकों के दर्जनों घरों और दुकानों में गंदा पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।
मैनपाट में बाइक समेत नदी में बहे युवक-युवती
सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घूमने आए एक युवक और युवती बाइक सहित घुनघुट्टा नदी में बह गए। आवाज सुनकर पहुंचे एक स्थानीय व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी युवती को रस्सी फेंककर सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, तेज बहाव में बहे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 28.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: राज्य खेल अलंकरण समारोह: सीएम साय ने 126 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित, नगद रु भी किया ट्रांसफर
सामान्य से 4% कम बारिश, नए सिस्टम से सुधार की उम्मीद
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश सामान्य से 4% कम है। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से बारिश के आंकड़ों में सुधार हो सकता है। विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए खुले मैदानों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी है।