फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Uncle made niece a victim of lust in Korba

Korba: चाचा ने सगी भतीजी को बनाया हवश का शिकार, वारदात के बाद जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 05:16 PM IST
सार

कोरबा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई।

विज्ञापन
Uncle made niece a victim of lust in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने शराब दुकान के बाहर बिना वर्दी के निगरानी कर रही थी इस दौरान आरोपी शराब लेने निहारिका शराब भट्टी पहुंचा जहां पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मी चौहान है जिसे शराब भट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज करने के बाद सिविल लाइन पुलिस की टीम आरोपी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गई जहां पर उसका परीक्षण कराया गया। वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed