{"_id":"68ea43b46570f72c8f0fb1aa","slug":"two-youths-attacked-landlord-with-blades-and-looted-in-korba-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: किराएदार बनकर पहुंचे युवक, मकान मालिक पर किया ब्लेड से हमला; जेवरात लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: किराएदार बनकर पहुंचे युवक, मकान मालिक पर किया ब्लेड से हमला; जेवरात लेकर हुए फरार
Sat, 11 Oct 2025 05:17 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:17 PM IST
सार
आरएसएस नगर स्थित राठौर कॉलोनी में मकान किराए पर लेने के बहाने पहुंचे दो युवकों ने मकान मालिक पर ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों युवक सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अज्ञात युवकों ने मकान किराए पर लेने का बहाना बनाकर एक युवक पर हमला कर दिया। ऊपर के हिस्से के मकान में जेवरात सहित कुछ सामान लूटने के बाद दोनों फरार हो गए। आसपास के लोगों को पीड़ित के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र के विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई में विलंब हुआ, जबकि पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
रविशंकर नगर के पास राठौर कॉलोनी नामक क्षेत्र में यह घटना हुई। भगवती राठौर ने बताया कि उनके पास एक युवक आया और अपने गले पर हमला किए जाने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस की गाड़ियां भी वहां पहुंचीं।
विज्ञापन
रायपुर से लौटे सौरभ सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई देवेश सिंह घर पर अकेला था। वह अपनी मां को इलाज के लिए बाहर ले गया हुआ था। फोन पर उसकी बात हुई थी, लेकिन जब वह घर लौटा तो उसे घटनाक्रम की जानकारी मिली। बताया कि जो युवक किराए का मकान देखने के बहाने आया था, उसने ही उसके भाई पर हमला कर दिया और उसकी मां के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद अब्दुल रहमान ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक पर हमला और लूटपाट की घटना हुई है। जहां घटना हुई, वह किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर पुलिस असमंजस में रही, जिसके कारण कार्रवाई में विलंब हुआ। कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र को लेकर न तो कोई विवाद हुआ और न ही कार्रवाई में देरी हुई वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।