{"_id":"63b9314280cba850116697c8","slug":"two-including-bike-rider-died-in-road-accident-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत: कोरबा में पिकअप ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत: कोरबा में पिकअप ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
सार
दोनों ही हादसों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके बाद शनिवार को पंचनामा कार्रवाई कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों वाहन चालकों की तलाश कर रही है। फिलहाल उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। दूसरे में वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चैतमा निवासी अनिल उरांव (25) गांव में ही रहने वाले रवि उरांव (29) के साथ कटघोरा गया हुआ था। वहां से शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान राजम्मा में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने अपनी चपेट में ले लिया और घटना के बाद भाग निकला। हादसे के बाद राहगीर दोनों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां अनिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वही दूसरा हादसा उरगा क्षेत्र के कनबेरी के पास हुआ। कनबेरी निवासी देवेंद्र सोनी (25) देर शाम गांव के पास छेरछेरा मांगने गया था। सड़क पार करते समय भारी वाहन ने चपेट के लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन