फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Two families who came to take bath on Kartik Purnima got trapped in Bango Dam in Korba

Korba: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे दो परिवार बांगो बांध में फंसे, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Mon, 27 Nov 2023 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई, जब बांध से पानी छोड़ा गया। इससे पहले बजे सायरन की आवाज कार्तिक स्नान करने पहुंचे परिवार को नहीं सुनाई दी। डेम के भीतर फंसे परिवार में मासूम सहित छह सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Two families who came to take bath on Kartik Purnima got trapped in Bango Dam in Korba
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे दो परिवार बांगो बांध में फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई, जब बांध से पानी छोड़ा गया। इससे पहले बजे सायरन की आवाज कार्तिक स्नान करने पहुंचे परिवार को नहीं सुनाई दी। डेम के भीतर फंसे परिवार में मासूम सहित छह सदस्य शामिल हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि बाकीमोगरा क्षेत्र में रहने वाला रंजन वर्मा व एक अन्य व्यक्ति का परिवार कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने बांगो बांध गया हुआ था। दोनों परिवार के सदस्य बांध के भीतरी हिस्से में बने टीले में बैठे हुए थे। इसी दौरान बांध के कर्मचारियों ने पानी निकासी के लिए सायरन बजाया। इस बात से अनजान परिवार के सदस्य अथाह जल समूह का आनंद लेने में मशगूल थे। उन्हें बांध से छोड़े गए पानी का पता ही नहीं चला। जब बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ा तो परिवार के होश उड़ गए।

विज्ञापन

 

आसपास मौजूद लोगों की सांस भी थम गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों परिवारों को बाहर निकालने जुटी हुई है।पुलिस की माने तो परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है, रेस्क्यू कर परिवार को बाहर निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed