फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Third death after two due to poisonous liquor family members suspect it to be due to mutual enmity in Korba

कोरबा: जहरीली शराब से दो के बाद अब तीसरी मौत, परिजनों ने आपसी रंजिश के कारण जताया ये शक

Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

कोरबा में रजगामार चौकी इलाके  के कोरकोमा गांव में कुछ दिनों पहले मुर्गा-भात खाने के बाद दो लोग बीमार हुए थे जहा दोनों की मौत हो गई थी वही अन्य दो लोग जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे इलाज के बाद अब तीसरे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Third death after two due to poisonous liquor family members suspect it to be due to mutual enmity in Korba
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रजगामार चौकी इलाके  के कोरकोमा गांव में कुछ दिनों पहले मुर्गा-भात खाने के बाद दो लोग बीमार हुए थे जहा दोनों की मौत हो गई थी वही अन्य दो लोग जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे इलाज के बाद अब तीसरे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, लेकिन पुलिस इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताकर दबाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कोरकोमा गांव में पांच लोगों ने एक साथ मुर्गा-भात खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। अब इसी घटना में एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। वहीं, एक अन्य का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि खाने-पीने के दौरान इन लोगों ने शराब भी पी थी, जो संभवतः जहरीली थी। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और मौतें हुईं। उनका आरोप है कि पुलिस जहरीली शराब के एंगल को नजरअंदाज कर रही है और केवल फूड पॉइजनिंग का मामला बता रही है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से जांच की जाए तो जहरीली शराब के इस रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतिका के बेटी शिवा बाई चौहान ने बताया कि घटना दिनांक को उसकी मां 62 वर्षीय राजमति बाई और उसके पति 35 वर्षीय जेल सिह चौहान की मौत हो गई थी जहां आज उसके पिता 56 वर्षीय राजा राम की हो गई। पांच लोग एक साथ शराब का सेवन किए थे जहां शराब पीने के बाद या घटना सामने आई। उसकी मां पति और पिता की मौत मुर्गा भात खाने से नहीं बल्कि महुआ शराब के सेवन से हुई है। इस मामले में अगर पुलिस जांच करें तो निश्चित है एक बड़ा खुलासा हो सकता है। शिवा बाई ने बताया कि उसका पति जेम सिह मुर्गा भात का सेवन किया ही नहीं था उसने महुआ शराब भी पिया था तो उसकी मौत मुर्गा भात से कैसे हो सकती है।


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कुछ दिनों पहले यह मामला सामने आया था दो लोगों की मौत हुई थी तीन लोगों को भर्ती कराया गया था तीसरे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस को अब तक मुर्गा भात खाने से ही फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अभी भी फूड पॉइजनिंग को ही मौत का कारण बता रही है, जिससे परिजनों में आक्रोश है। यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed