Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft in house of fisheries department director and teacher thieves ran away with car and scooter in Korba

Korba: मत्स्य विभाग के संचालक और शिक्षिका के घर चोरी, कार और स्कूटी ले भागे चोर, मौके पर पुलिस

Thu, 05 Jun 2025 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Jun 2025 12:57 PM IST
सार

कोरबा जिले के शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार और स्कूटी ले उड़े। इसके अलावा, घर के अंदर अलमारियां टूटी-फूटी मिलीं और सामान बिखरे हुए पाए गए।

विज्ञापन
Theft in house of fisheries department director and teacher thieves ran away with car and scooter in Korba
मामले की जांच पड़ताल जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के शिवाजी नगर में एक सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के आंगन में खड़ी आर्टिका कार और स्कूटी ले उड़े। इसके अलावा, घर के अंदर अलमारियां टूटी-फूटी मिलीं और सामान बिखरे हुए पाए गए। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर प्लॉट नंबर 269/10 का है। घर के मालिक मनोज कुमार पैकरा रायपुर में मत्स्य विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुनीता पैकरा कोरबा में शासकीय शिक्षिका हैं। पूरा परिवार अभी गर्मी की छुट्टी बिताने देहरादून-केदारनाथ की ओर गया हुआ है। आज गुरुवार सुबह जब मोहल्ले वालों ने देखा कि पड़ोसी का ताला टूटा हुआ है और गाड़ियां भी खड़े नहीं हैं, तो उन्होंने पड़ोसी को कॉल किया। जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे। आंगन में खड़ी गाड़ियां गायब थीं। पड़ोसियों ने मनोज कुमार पैकरा को कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


मनोज कुमार पैकरा ने अपने साले राजेश कुमार कंवर को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत करने को कहा। राजेश कुमार तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। मकान मालिक मनोज कुमार पैकरा का राजेश कुमार में बताया सुहागपुर में रहता है जहां फोन पर उसे जानकारी मिली और मौके पर आकर देखा तो पता चला कि चोर घर के अंदर रख कर की चाबी और एक्टिवा की चाबी को लेकर चोरी कर ले गए हैं इसके अलावा जो भी सोने चांदी के जेवरात थे अपने साथ लेकर चले गए थे। वहीं इसकी सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, क्राइम एस्कॉर्ट की टीम, डॉग स्क्वायड बाघा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां जांच कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन


चुकी चोर कार में आए थे और चोरी कर ले गए हैं डॉग स्क्वायड बाघा में सेंट लेकर घर से पीछे हिस्से तक गया जहां पानी होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाया उसे दिशा से केवल आने के संकेत मिले हैं। चोरी किस घटना के बाद पुलिस ने घर के सामने और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल ने की कोशिश की जहां सीसीटीवी बंद पड़े हुए हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है और क्राइम स्क्वाड के अलावा फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस अब क्या करती है। पुलिस को चोरों की धरपकड़ के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed