{"_id":"6899e3470ed985ce8809179f","slug":"theft-in-deputy-ranger-house-family-had-gone-to-village-to-celebrate-rakshabandhan-30-thousand-cash-and-jewelr-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: डिप्टी रेंजर के घर हुई चोरी, रक्षाबंधन मनाने गांव गया था परिवार, 30 हजार नकदी और एक लाख के गहने पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: डिप्टी रेंजर के घर हुई चोरी, रक्षाबंधन मनाने गांव गया था परिवार, 30 हजार नकदी और एक लाख के गहने पार
Mon, 11 Aug 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछली रात्रि चोरी की घटना में वन विभाग के अधिकारी को 30 हजार रुपए की चपत लगी है।वही एक लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात पार हुए है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछली रात्रि चोरी की घटना में वन विभाग के अधिकारी को 30 हजार रुपए की चपत लगी है।वही एक लाख कीमती सोने चांदी के जेवरात पार हुए है। वन अधिकारी का परिवार रक्षाबंधन मनाने के लिए गांव गया हुआ था। रात्रि को उनके मकान को चोरों ने निशाने पर लिया। सोमवार की दोपहर कोरबा वापस लौटने पर अधिकारी और उसके परिजनों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना अंर्तगत कोरबा के कोसाबाड़ी क्षेत्र में फॉरेस्ट कॉलोनी के अंतर्गत डिप्टी रेंजर भरत राम धीवर अपने परिवार के साथ निवासरत हैं। उनके सरकारी आवास से चोरी की घटना पिछली रात हुई है।। जानकारी के अनुसार अधिकारी का परिवार रक्षाबंधन पर अवकाश में जांजगीर जिले के कोसा अपने गांव गया हुआ था। इसी दरमियान अराजक तत्वों ने ताला तोड़कर भीतर अलमारी में रखें चांदी के आभूषण नगदी रकम और अन्य सामान की चोरी कर ली। डिप्टी रेंजर को सोमवार की दोपहर इस बारे में जानकारी हुई जिस पर उन्होंने सिविल लाइन पुलिस थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डिप्टी रेंजर ने बताया कि सामने गेट का ताला लगा हुआ था जहां ताला मुख्य सड़क के बगल दीवाल से बांधकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद बेडरूम और एक अन्य रूम का ताला तोड़े जहां चोरी की घटना का अंजाम देकर फरार हो गए। इस मामले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक जानकारी हासिल की। बताया गया कि इस घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और चोरों की पतासाजी की जा रही है। जिस जगह पर चोरी हुई है वह कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग घटना घटी है जहां 24 घंटा लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा हाल ही में जेल से छूटे लोगों की जानकारी लेकर उनसे पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।