फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft by vandalizing the Shiva temple of Korba

छत्तीसगढ़ के शिव मंदिर में तोड़फोड़: शिवलिंग सहित स्थापित कई मूर्तियां तोड़ी; अंदर रखा सामान भी किया चोरी

Fri, 14 Jul 2023 01:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 01:39 PM IST
सार

कोरबा में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर का ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने अंदर स्थापित शिवलिंग सहित कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
Theft by vandalizing the Shiva temple of Korba
शिव मंदिर में की गई तोड़फोड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मंदिर का ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने अंदर स्थापित शिवलिंग सहित कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी चोरी कर ले गए। घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह चला। इसके बाद हंगामा मच गया है। सावन माह में शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। खास बात यह है कि मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने है। इसके बाद भी वारदात का पता नहीं चला। 

विज्ञापन


सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो चला पता
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने  वर्षों पुरान शिव मंदिर है। यहां पर रेलवे कॉलोनी सहित आसपास के लोग रोज पूजा-अर्चना करने के लिए जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी जब लोग पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। इस पर वे अंदर गए तो शिवलिंग सहित वहां लगी नंदी की प्रतिमा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा में तोड़फोड़ की गई थी। वहां रखा सारा सामान त्रिशूल, पूजन सामग्री, भगवान के गहने सब गायब थे। 
विज्ञापन




आरोपियों के जल्द नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी
श्रद्धालुओं का कहना कि यह पूजा घर काफी साल पुराना है, जिसे लेकर उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। रेलवे स्टेशन के सामने लोगों की आवाजाही होने के बावजूद भी चोरों ने वारदात का अंजाम दिया है। सावन के इस पवित्र महीने में इस तरह की घटना काफी निंदनीय है। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जल्द आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed