{"_id":"68ed1351321da324ac0efebb","slug":"the-case-of-robbery-and-kidnapping-is-false-police-scanned-more-than-25-cctv-footage-in-korba-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और अपहरण का मामला झूठा: पुलिस ने 25 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, झूठी शिकायत पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और अपहरण का मामला झूठा: पुलिस ने 25 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, झूठी शिकायत पर हो सकती है कार्रवाई
Mon, 13 Oct 2025 08:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:31 PM IST
सार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रवि शंकर में युवक देवेश,10,10,2025 को पीड़ित के साथ हुए लूट की घटना सामने आई थी
विज्ञापन
लूट और अपहरण का मामला झूठा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रवि शंकर में युवक देवेश,10,10,2025 को पीड़ित के साथ हुए लूट की घटना सामने आई थी।वही उसी युवक के साथ दिनांक 12.10.2025 को पीड़ित के साथ घटित अपहरण व मारपीट की घटना सामने आई जहां पुलिस ने दोनों ही मामले में मामला दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
रवि शंकर निवासी युवक देवेश युवक ने 10,10,2025 को पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेले था और बाकी सदस्य इलाज के लिए बाहर गए हुए थे इस दौरान दिनदहाड़े एक युवक अंदर घुसा और ब्लेड से हमला कर घर पर रखे सोने चांदी की जो रात लेकर भाग गए पुलिस के इस मामले मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की वही ठीक 12.10.2025 को युवक के साथ चार पहिया वाहन में उसे उठाकर ले जाने और जंगल में पिटाई करने के मामला सामने आया जिसके शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों ही मामले में कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
एक युवक के साथ लगातार घटी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।संबंध में पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं है। दोनों घटना के संबंध में सीसीटीव्ही फुटेज में भी पीड़ित के साथ हुई घटना घटित होने की पुष्टि नहीं हो रही है। उक्त अपहरण की घटना से पूर्व पीड़ित युवक देवेश सिंह के द्वारा रविशंकर शुक्ल नगर स्थित किराना दुकान से ब्लेड और चॉकलेट खरीदने की बात प्रकाश में आई
विज्ञापन
जांच में दिनांक 10.10.2025 एवं दिनांक 12.10.2025 की घटना संदेहास्पद होने के कारण दिनांक 12.10.2025 के अपहरण व मारपीट की घटना पर अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है। जांच किया जा रहा था। पीड़ित देवेश सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान दिनांक 12.10.2025 को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा मिलने पहुंचे थे।
इस मामले कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों ही मामले में सीसीटीवी फुटेज कंगाली गए जिसमें पता चला कि युवक ने एक दुकान से ब्लू खरीदा और पहली घटना में भी खुद के ऊपर ब्लड चलाया था वहीं दूसरी घटना में भी ब्लेड से हमला कर घटना को दूसरा रूप दे दिया गया इस मामले में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है झूठी शिकायत करने के मामले में उसके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है।