फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   ST SC OBC youth gheraoed MLA residence for local recruitment

Korba: ST, SC, OBC के युवाओं ने स्थानीय भर्ती को लेकर MLA निवास का किया घेराव, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 08 Jul 2023 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 06:10 PM IST
सार

सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष योगेश नरेटी ने बताया कि प्रदेश सरकार भर्ती में मनमर्जी कर रही है।  तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को ही भर्ती लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
ST SC OBC youth gheraoed MLA residence for local recruitment
स्थानीय भर्ती को लेकर MLA निवास का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में आदिवासी समाज ने स्थानीय भर्ती में बाहरी लोगों को शामिल करने के विरोध में कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी और भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मण्डावी के निवास का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में एसटी, एससी, ओबीसी  युवक युवतियां शामिल रहीं।  छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवल प्रभाग के बैनर तले युवा गोंडवाना भवन में इकट्ठा होकर पैदल विधायक निवास का घेराव करने लगे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर युवाओं को आधे रास्ते मे ही रोक लिया। युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

 

सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष योगेश नरेटी ने बताया कि प्रदेश सरकार भर्ती में मनमर्जी कर रही है।  तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को ही भर्ती लिया जाना चाहिए। साथ ही पेसा कानून में संशोधन, वन संरक्षण अधिनियम में बदलाव का विरोध और भू राजस्व संहिता जैसे मामलों को लेकर विधायक निवास का घेराव किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने धरना देकर चेताया था।  हमारी मांगे मानी नही गई तो बस्तर - सरगुजा में आर्थिक नाकेबंदी भी करेंगे। 

विज्ञापन

 

विधायक निवास घेराव कर्यक्रम में खास बात यह रही कि कई बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे। 2018 में कांकेर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हीरा मरकाम के आलवा वर्तमान में टिकिट की दौड़ में शामिल आशा नेताम भी विधायक निवास घेराव में शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed