Korba: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होने पर एसपी ने दी बधाई, गुलाबी आंखे गाना गाकर बांधा समा, झूमकर नाचे अफसर
कार्यक्रम के दौरान एसपी जितेंद्र शुक्ला ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी गाकर समा बांध दिया। एसपी के गाने पर पुलिस अधिकारी और जवान भी गुनगुनाने और थिरकने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद थकावट दूर करने प्रत्याशी जहां घरों में फुरसत के पल बिता रहे है। वही कोरबा पुलिस ने भी पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए आफटर इलेक्शन पार्टी का आयोजन किया। टीपी नगर में आयोजित एक निजी होटल में यह आयोजन किया गया था जहां जिले के थाना चौकी प्रभारी समेत अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा कोरबा सीएसपी भूषण एक्का, दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कोरबा एसपी का बुके देकर स्वागत किया गया वहीं मंच पर उद्बोधन में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने पर जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान एसपी जितेंद्र शुक्ला ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी गाकर समा बांध दिया। एसपी के गाने पर पुलिस अधिकारी और जवान भी गुनगुनाने और थिरकने लगे। कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया भी एसपी के साथ गुनगुनाने लगे। ये सिसलिला काफी देर तक चलता रहा।
जिस तरह से सुरक्षित मतदान हुआ इसी तरह से तीन दिसंबर को मतगणना को लेकर पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। जहां झगरहा स्थित मेडिकल कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं, वहीं अलग-अलग गेट भी बनाए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जिस तरह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है उसी तरह से मतगणना भी संपन्न होगी।