फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   son attacked mother with ax after quarrel in korba

मां से झगड़ा हुआ तो मार दी कुल्हाड़ी: महिला ने भागकर बचाई जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 19 Jun 2023 01:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

विवाद के दौरान उसने दरवाजे के किनारे रखी कुल्हाड़ी उठाकर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ सका है कि उसने विवाद क्यों किया।
 

विज्ञापन
son attacked mother with ax after quarrel in korba
महिला को घायल हालत मेंं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले कि युवक दूसरी बार वार करता मां ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुंदेली निवासी अचरा बाई सोमवार को घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान बड़ा बेटा आकाश पहुंचा और अचानक से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगते ही मां के सिर से खून निकलने लगा। इससे पहले कि आकाश दूसरी बार हमला करता महिला वहां से शोर मचाते हुए भागी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह शादी कार्यक्रम में अपने बेटी के साथ जांजगीर-चांपा गई थी। लौटने के बाद उसके आरोपी बेटे आकाश ने विवाद शुरू कर दिया। वह घर के काम में व्यस्त थी। अचानक विवाद के दौरान उसने दरवाजे के किनारे रखी कुल्हाड़ी उठाकर हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ सका है कि उसने विवाद क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed