फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sister missed Rakshabandhan, revealing septic tank murder; live-in partner killed woman and hid body,

कोरबा में सनसनी: एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज; सेप्टिक टैंक में मिला सड़ा हुआ शव

Mon, 21 Sep 2026 10:58 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

कोरबा के बरपाली में लिव-इन पार्टनर संतोषी की कथित हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने का मामला सामने आया है। रक्षाबंधन पर महिला के भाई के घर पहुंचने पर संदेह हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी मनोज की तलाश शुरू की।

 

विज्ञापन
Sister missed Rakshabandhan, revealing septic tank murder; live-in partner killed woman and hid body,
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव टैंक में छिपाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए नीले ड्रम कांड को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि कोरबा जिले में सेप्टिक टैंक कांड सामने आया है। मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, जबकि कोरबा में एक युवक ने लिव-इन पार्टनर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। करीब एक महीने बाद रक्षाबंधन पर महिला के भाई के घर नहीं पहुंचने और परिजनों की खोजबीन के बाद हत्या का राज खुला।

क्या है मामला?
सनसनीखेज मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां मनोज उरांव रहता है। उसके साथ करीब दो साल से 33 वर्षीय संतोषी पत्नी के रूप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मनोज नशे का आदी था और सनकी किस्म का था। जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को मनोज नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मनोज ने संतोषी की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, देर शाम मनोज ने दोबारा संतोषी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी ने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और उसका ढक्कन बंद कर दिया। अगले दिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन था। संतोषी के घर नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों ने मनोज से संपर्क किया। मनोज ने संतोषी के एक दिन पहले ही घर से चले जाने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। कई दिन बीतने के बाद भी जब संतोषी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आलमारी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, छापे में 70.460 ग्राम ड्रग्स और 8 मोबाइल समेत लाखों का सामान बरामद

बदबू आने पर खुला राज
शनिवार को भाई रामभरोस सहित अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। बाड़ी की ओर जाने पर सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और वहां से दुर्गंध आ रही थी। इससे परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। अंदर से सड़ी-गली लाश बरामद हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी सैंपल लिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज 5 सितंबर से घर में ताला लगाकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोषी का विवाह वर्ष 2001 में करतला क्षेत्र में हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में रह रही थी। करीब तीन साल पहले उसकी मनोज से पहचान हुई थी और पिछले दो साल से वह उसके साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed