फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL worker committed suicide by hanging himself in the field in Korba

Korba: एसईसीएल कर्मी का खेत में फंदे पर लटकता मिला शव, रात में काम से नहीं लौटा था घर, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 18 Mar 2023 02:15 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

कोरबा में एक एसईसीएल कर्मी का शव खेत पर लटका पाए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक डम्फर आपरेटर के पद पर तैनात था। कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
SECL worker committed suicide by hanging himself in the field in Korba
कोरबा में एसईसीएल कर्मी ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव के खेत मे एसईसीएल कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिलने से हड़कप मच गया। मृतक एसईसीएल में डम्फर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुसमुंडा थाना अंतर्गत कुचेना गांव से दूर खेत खार क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। ग्राम कूचेना से लगभग दो किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में लगे परसा के पेड़ की टहनी पर ग्रामीण ने फांसी लगा लिया। मृतक ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष है। जो की SECL गेवरा में डम्फर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।
विज्ञापन


मृतक के भाई विजेंदर ने बताया की सुरेंद्र की पत्नी और दो बच्चें हैं। रोज की तरह वो काम पर गया हुआ था काफी देर होने के बाद भी वापस नहीं लौटा तो घर वालों को लगा कि ओवरटाइम करने को रुक गए होंगे। लेकिन, सुबह जानकारी मिली कि उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की माने तो मृतक शराब भी पिता था। अभी कुछ दिनों पहले वेतन भी मिला है। लेकिन काम भी लगातार जाता था। उसने कब, क्यों और किन परिस्थियों में कदम उठाया है ये उसके समझ में नहीं आ रहा है।


मौके पर पंहुचे  नवपदस्थ कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed