{"_id":"69c2960624f073c24e0c8190","slug":"secl-receives-national-award-for-outstanding-contribution-to-water-conservation-korba-news-c-1-1-noi1487-4086292-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: एसईसीएल को जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: एसईसीएल को जल संरक्षण और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
Tue, 24 Mar 2026 07:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:42 PM IST
सार
कोरबा एसईसीएल को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कंपनी को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत मिला है।
विज्ञापन
एसईसीएल को मिला वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसईसीएल को जल संरक्षण और औद्योगिक जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। कंपनी को वॉटर डाइजेस्ट अवॉर्ड 2026 के अंतर्गत “इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वॉटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवॉर्ड” मिला है। यह सम्मान 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
विज्ञापन
भारत सरकार के माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। एसईसीएल की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन और निदेशक रमेश चंद्र महापात्र ने इसे ग्रहण किया। यह सम्मान खान जल के सदुपयोग के लिए किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों हेतु दिया गया है।
विज्ञापन
इस योजना के माध्यम से खदानों से निकलने वाले जल का उपयोग किया जा रहा है। यह जल आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को कम करने में सहायक है। स्थानीय किसानों को भी सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरबा जिले की खदानों में भी जल संरक्षण के कई कार्य हो रहे हैं। यहां पानी को स्टोर कर समुचित व्यवस्था बनाई जा रही है, जो लोगों के निस्तार के काम आ रही है। हरीश दुहन ने कहा कि जल संरक्षण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। एसईसीएल सतत और जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
खान जल का सदुपयोग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। यह आसपास के समुदायों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। एसईसीएल की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।
किसानों को दोहरा लाभ
किसानों को सिंचाई के लिए विश्वसनीय जल स्रोत मिल रहा है। अब वे वर्ष में दो फसलें लेने में सक्षम हो रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और क्षेत्र में सतत जल प्रबंधन को मजबूती मिली है। यह समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।