फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL employee dies in road accident body remains in medical college in Korba

Korba: सड़क हादसे में SECL कर्मी की मौत, मेडिकल कॉलेज में पड़ा रहा शव, पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकते रहे परिजन

Fri, 02 Aug 2024 01:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Aug 2024 01:55 PM IST
सार

कोरबा में वैशाली नगर निवासी 28 वर्ष दीपक यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई इसके बाद शव जिला मेडिकल कॉलेज में घण्टो पड़ा रहा परिजन पोस्टमार्टम कराने दर-दर भटकते रहे।

विज्ञापन
SECL employee dies in road accident body remains in medical college in Korba
सड़क हादसे में SECL कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में वैशाली नगर निवासी 28 वर्ष दीपक यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई इसके बाद शव जिला मेडिकल कॉलेज में घण्टो पड़ा रहा परिजन पोस्टमार्टम कराने दर-दर भटकते रहे। मृतक के परिजन ने बताया कि दीपक एसईसीएल में कुसमुंडा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करता था गुरुवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से दर्री प्रगति नगर जा रहे थे इस दौरान दर्री प्रगति नगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए जहां इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


इस हादसे में दीपक की हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान उसकी रात 10:00 बजे लगभग मौत हो गई मौत के बाद सुबह होने पर परिजन जिला अस्पताल चौकी पहुंचे जहां मृतक दीपक का मेमो 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा था इसके बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से बात करना चाहा तो उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिला पर जिन्होंने आरोप लगाया कि वह 4 से 5 डॉक्टर के पास मोमो के लिए गए हुए थे लेकिन सभी एक दूसरे पर डाल रहे थे।
विज्ञापन


परिजन जब जिला अस्पताल चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर को दि तो वो स्वयं अस्पताल पहुंचे इस दौरान उनके साथ भी डॉक्टर ने अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की सवैया के बाद वह वापस आ गए और जिला मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन से बातचीत की उसके बाद मेमो भेजा गया जिसमें कई त्रुटियां थी उन्हें वापस कर फिर से मेमो मांगा गया है इसके उपरांत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिजन काफी परेशान नजर आए और दर-दर भटकते रहे मृतक के भाई की आंख से आंसू रुक नहीं रहा था उनका कहना था कि अगर समय पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो उन्हें अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी होगी। इस हादसे में दीपक यादव के दो अन्य साथी जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed