{"_id":"64d47d635594309f8d009026","slug":"secl-area-personal-manager-house-has-been-stolen-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Korba: SECL के एरिया पर्सनल मैनेजर के घर में घुसे चोर, नहीं मिली कामयाबी, सीसीटीवी कैमरे में आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: SECL के एरिया पर्सनल मैनेजर के घर में घुसे चोर, नहीं मिली कामयाबी, सीसीटीवी कैमरे में आए नजर
Thu, 10 Aug 2023 11:36 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:36 AM IST
सार
एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर के घर चोरों ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर कैद हो गया, जो वारदात को अंजाम देने के लिए चेहरे पर नकाब पहनकर आया था।
विज्ञापन
चोर सीसीटीवी कैमरे में आया नजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर के सूने आवास को चोरों ने निशाना बनाया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में चोरी का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर एसकेपी शिंदे के घर धावा बोला। लेकिन सामानों की चोरी करने में असफल रहे। बताया जा रहा है कि एरिया पर्सनल मैनेजर पूरे परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन
इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर पर धावा बोला। लेकिन वहां से कुछ लेकर नहीं जा सके। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैंद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश युवक की सारी करतूत दिख रही है। जिसमें साफ तौर पर देख सकते हैं। जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि कॉलोनी में चोरों का आतंक बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया है। कॉलोनी में जिस किसी के घर पर ताला लगता है। अगली सुबह टूटा हुआ मिलता है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि चोरी की शिकायत नहीं आई है। शिकार मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।