{"_id":"69cf37607a3d6933870247dd","slug":"scorpio-collides-with-trailer-1-dead-2-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4121364-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: स्कॉर्पियो और ट्रेलर वाहन में जबरदस्त भिड़ंत, एक शख्स की मौक पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: स्कॉर्पियो और ट्रेलर वाहन में जबरदस्त भिड़ंत, एक शख्स की मौक पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 03 Apr 2026 10:18 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
korba
बीतीं रात उरगा थाना अंतर्गत तरदा भारतमाला मार्ग पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर से काटकर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच जांच कार्रवाई शुरु की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर तीन लोग सवार थे, जो रायपुर के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। तरदा के पास दोनों वाहनों में टक्कर होने के चलते यह घटना सामने आई। मृतक अरुण कुमार यादव 27 बर्षीय है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव के रहने वाला था। वहीं घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव रायपुर निवासी और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू सेमरा धमतरी निवासी बताया जा रहा है। जहां दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की हालत गंभीर है इसे देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रायपुर से कोरबा आते समय या घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण कुमार यादव पिछले दो वर्षों से रायपुर के निजी कंपनी में काम करते आ रहा है और छुट्टी के दौरान अपने गृहग्राम जाया करता था। मृतक अरुण कुमार की शादी को 3 साल ही हुए हैं और एक छोटा बच्चा भी है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों का अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन