फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   rotten corpse was found in forest wild animals scratched body beer bottles and bags recovered in Korba

Korba: जंगल में मिली सड़ी लाश, जंगली जानवरों ने शव को नोचा, बीयर की बोतलें और बैग बरामद

Fri, 15 Nov 2024 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 07:53 PM IST
सार

कोरबा में सीविल लाइन थानांतर्गत रिस्दी रजगामार मुख्य मार्ग जंगल मे एक व्यक्ति की सड़ी गली अवस्था में लाई पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
rotten corpse was found in forest wild animals scratched body beer bottles and bags recovered in Korba
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सीविल लाइन थानांतर्गत रिस्दी रजगामार मुख्य मार्ग जंगल मे एक व्यक्ति की सड़ी गली अवस्था में लाई पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग पाया गया है, जिसके भीतर कुछ दवाइयों की पर्ची मिली है, जिसके आधार पर उसके एमआर होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। लाश पूरी तरह से सड़क चुकी है और उसमें कीड़े लग चुके हैं जबकि शव के कुछ अंगो को जंगली जानवरों ने नोच डाला है। मौके से पुलिस ने बीयर की दो बोतल और काले रंग का एक बैग बरामद किया हैं जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती दौर में मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed