फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Residents of colony stopped rail operations for whole day demanding full acquisition of Gevra-Pendra rail corr

Korba: गेवरा-पेंड्रा रेल कॉरिडोर, पूर्ण अर्जन की मांग को लेकर बस्तीवासियों ने दिन भर रोका रेल परिचालन

Tue, 20 Aug 2024 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 Aug 2024 07:14 PM IST
सार

इस आंदोलन के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नही आये आंदोलनकारी बस्तीवासियों ने घोषणा किया है कि एक सप्ताह के बाद गेवरा साइलो और रेल पथ निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए बाध्य होंगे जिससे उनकी बातें सुनी जाये।

विज्ञापन
Residents of colony stopped rail operations for whole day demanding full acquisition of Gevra-Pendra rail corr
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कृष्णा नगर दीपका के रेल लाइन, कोयला परिवहन सड़क और कोल वाशरी के कारण चारों दिशाओं से घेरे जाने के कारण उतपन्न होने वाली समस्याओं के लिए बस्ती को पूर्ण अधिग्रहण करने की मांग पर अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज कृष्णा नगर बस्ती के लोंगो ने सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक रेल की पटरी में बैठकर रेल परिचालन को बंद रखा जिसके कारण इस रेल लाइन से चलने वाली अप डाउन 11 रेक का परिवहन नही हुआ। इस आंदोलन के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नही आये आंदोलनकारी बस्तीवासियों ने घोषणा किया है कि एक सप्ताह के बाद गेवरा साइलो और रेल पथ निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए बाध्य होंगे जिससे उनकी बातें सुनी जाये।

विज्ञापन

 

एसईसीएल कोरबा कोलफील्ड्स के गेवरा ,दीपका , कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र में विश्व का सबसे ज्यादा कोयला का भंडार मौजूद है और उत्पादन का लक्ष्य के साथ ही परिवहन की समस्या को दूर करने के लिए गेवरा रोड - पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर परियोजना तैयार की गई है जिसमे 135 किमी लम्बी रेल परिपथ का निर्माण किया जाना है । इस रेल कॉरिडोर से दीपका गेवरा क्षेत्र से कोयला परिवहन करने के लिए सम्पर्क रेल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है जो कि बस्ती से लगभग 20 फिट ऊंची और 9  रेल लाइन बनाया जा रहा है अभी भी दो रेल लाइन दूसरी तरफ से चल रही है जबकि एक ओर कोयला परिवहन और कोल वाशरी से घिरा हुआ है जिससे पूरी बस्ती गड्ढे में तब्दील हो जाएगी और कृष्णा नगर सभी दिशाओं से घिर जाएगा और आने वाले समय में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed