फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Resentment among Congressmen due to cancellation of Rahul Gandhi's parliament membership

Korba: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेसियों में नाराजगी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2023 09:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Resentment among Congressmen due to cancellation of Rahul Gandhi's parliament membership
युवा कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द हो जाने के बाद कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है। कोरबा जिले के युवा कांग्रेसी भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित होकर पहले तो ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एकत्रित हुए और फिर वहां से चल पड़े भाजपा कार्यालय की ओर। कार्यालय परिसर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। देखते ही देखते युवा कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय में लगे बैनर पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस प्रदर्शन को और उग्र बनने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तो गिरते-गिरते बचे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



युवक कांग्रेसियों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रहने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा थी सब नारेबाजी करते इधर उधर भागने लगे। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने कार्यालय परिसर में टायर में आग लगा दिया और फिर वहां लगा पोस्टर बैनर फाड़ना  शुरू कर दिया साथ ही भाजपा कार्यालय के कालीक भी फेंकी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आक्रोशित युवक कांग्रेसियों पर नियंत्रण पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed