Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   representatives stopped SECL Dipka OB mining over lack of basic facilities in panchayat and health center buil

कोरबा: एसईसीएल प्रबंधन की वादाखिलाफी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दीपका खदान में ओबी खनन कार्य बंद कराया

Tue, 17 Nov 2026 06:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

एसईसीएल की वादाखिलाफी से नाराज हरदी बाजार के पंचायत प्रतिनिधियों ने दीपका खदान में ओबी खनन कार्य बंद कराया। मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
representatives stopped SECL Dipka OB mining over lack of basic facilities in panchayat and health center buil
SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में हरदी बाजार के पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को एसईसीएल दीपका प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। प्रतिनिधियों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर नाराजगी जताई। सुबह 10 बजे दीपका खदान के ओबी मिट्टी खनन कार्य को रोक दिया गया।
विज्ञापन


एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने हरदी बाजार ग्राम पंचायत के नए पंचायत भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्वसुविधायुक्त बनाने का आश्वासन दिया था। प्रबंधन ने दोनों भवनों में बिजली, पानी, शौचालय और सौर ऊर्जा सहित सभी सुविधाएं देने का वादा किया था। लेकिन भवन हस्तांतरण के बाद भी ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि नए पंचायत भवन में ग्रामसभा के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों के बैठने की जगह और महिलाओं के लिए अलग शौचालय भी नहीं है। बिजली गुल होने पर सौर ऊर्जा या इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं लगाई गई है। इससे पंचायत के रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत आ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में भी सौर ऊर्जा, शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल आने वाले मरीजों और ग्रामीणों को इससे भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मांगों को लेकर विरोध
इन्हीं मांगों को लेकर सरपंच लोकेश्वर कंवर, उपसरपंच रेखा जायसवाल और पंच प्रियंका जायसवाल सहित सभी पंचों ने खनन कार्य बंद कराया। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आश्वासन के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलतीं, विरोध जारी रहेगा। उनकी मुख्य मांगों में पूरे गांव में पानी की व्यवस्था और बस्ती के पुराने तालाब में पानी भराव भी शामिल है। सरपंच ने एसईसीएल प्रबंधन, एसडीएम पाली, तहसीलदार और सीईओ पाली के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन देकर ग्रामीणों के साथ छलावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में शामिल प्रतिनिधि
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें इंद्र भूषण सिंह, राजेंद्र जगत, मनमोहन खांडे और भानु प्रताप सिंह कंवर शामिल थे। नंदनी राठौर, नेहा लहरे, ममता ओग्रे और श्याम रात्रे भी उपस्थित रहे। हिमांशु जायसवाल और चैन सिंह सहित अन्य पंचों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया।

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

 

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

 

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

SECL दीपका की ओबी खनन कार्य रोका,प्रबंधन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed