{"_id":"6437ff31b9dc7f8fd3060004","slug":"railway-ticket-maker-arrested-under-the-guise-of-choice-center-in-korba-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्वॉइस सेंटर में रेलवे टिकट की कालाबाजारी: कोरबा के गांव में RPF का छापा, 36 हजार रुपये के टिकट सहित एक अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्वॉइस सेंटर में रेलवे टिकट की कालाबाजारी: कोरबा के गांव में RPF का छापा, 36 हजार रुपये के टिकट सहित एक अरेस्ट
Thu, 13 Apr 2023 06:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
सब इंस्पेक्टर आरपीएफ रघुनाथ चंद्रा ने बताया कि, आरोपी राधेश्याम अवैध रूप से पर्सनल आईडी के जरिए रेलवे टिकट बना रहा था। उसके कब्जे से कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल, रेलवे टिकट सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरबा के एक गांव में आरपीएफ जवानों ने छापा मारकर रेलवे टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। जवानों ने मौके से 36 हजार रुपये के टिकट सहित, कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसे जमानत मिल गई है। पकड़ा गया आरोपी च्वाइस सेंटर की आड़ में रेलवे टिकट की धांधली कर रहा था। मामला कुसमुंडा क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुचैन गांव में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टीम ने एक सूचना पत्र के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां पर राधे मेहता चॉइस सेंटर का संचालन करता है। इसकी आड़ में अवैध रूप से ई-रेल टिकट बनाने का काम किया जा रहा था। इसके एवज में लोगों से मनमानी रकम वसूल की जाती थी। । बताया गया कि कार्रवाई के दौरान यहां से 28 रेल टिकट जब्त की गई है। इनकी कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन