फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh Priyanka is addressing a public meeting in Chirmiri

'मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं' : प्रियंका गांधी बोलीं- भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम पीएम ही लेकर आए

Thu, 02 May 2024 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 01:33 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ। दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा औऱ सुना। यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh Priyanka is addressing a public meeting in Chirmiri
प्रियंका गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम वे ही लेकर आए। यह स्कीम थी जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। 

विज्ञापन


इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चिरमिरी की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है। यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है। यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं। सभी ने अपनी भूमिका निभाई। यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला। सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की। बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है।

विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ। दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा औऱ सुना। यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई। बीजेपी की राजनीति कुछ अलग है। चिरमिरी में सबसे पुराना कोयला खदान है। खदान के राष्ट्रीयकरण का काम इंदिराजी ने किया था। आज देश में मजदूर विरोधी राजनीति चल रही है। भाजपा के नेता देश की खुशहाली की बात करते हैं, लेकिन ये आपकी बात नहीं करते। प्रियंका ने कोविड वैक्सीन 'कोविशील्ड' को लेकर आई रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, खरबपतियों और उद्योगपतियों के साथ नहीं हुआ। बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है। जो दूसरी पार्टियों के नेता थे। पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की। जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए।


 

 

मोदी जी ने देश की संपत्ति को अपने मित्रों को सौंप दिया। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की। उन्होंने इसके लिए काम किया, लेकिन कुछ पार्टियों और भाजपा को ये पसंद नहीं आया। आज जो देश में राजनीति है, वो किसानों, श्रमिकों, गरीबों के विरोधी राजनीति चल रही है। आपकी कई बातें हैं, आपकी दिक्कतें हैं, लेकिन उनकी बातें नहीं हो रही हैं। आपके मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जी-20 की बातें होती हैं, लेकिन आपके संघर्षों की बातें नहीं होती हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाएं जलाई जा रही हैं, उनका शोषण हो रहा है, जो कर रहा है, सरकार उसे बचाने में लगी है। जो पहले जवाबदेही होती थी, इंदिरा जी, राजीव जी अपने संसदीय क्षेत्र में जाते थे, तो लोग डांट देते थे। कहते थे बैठो चाय पिओ, लेकिन वोट तभी मिलेगा जब सड़क बनेगी। प्रधानमंत्री को भी डांट देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 

मैदान में कांग्रेस से ज्योत्सना महंत और भाजपा से सरोज पाण्डेय   
प्रियंका का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा था। इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। भाजपा से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed