फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police raid on three-storey house boys and girls found in suspicious condition

Korba: तीन मंजिले मकान पर पुलिस ने की छापेमारी, संदिग्ध हालत में मिले लड़के और लड़कियां, इलाके में हड़कंप

Sat, 08 Jul 2023 05:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हिरासत में ली गई लड़कियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। जिस घर में छापेमारी हुई है उस घर की मालकिन का नाम मोना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Police raid on three-storey house boys and girls found in suspicious condition
छापेमारी के बाद पुलिस हिरासत में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में आवासीय परिसर के उस मकान में पुलिस का छापा पड़ ही गया, जहां की गतिविधियों को लेकर आसपास के लोग काफी समय से त्रस्त हैं और वे लगातार अपनी पीड़ा यहां वहां बता रहे थे। इस आवास में काफी समय से देह व्यापार का अनैतिक कार्य संचालित किया जा रहा था। पुलिस को पता चला था कि मकान मालकिन कि प्रत्यक्ष देखरेख में यह सब चल रहा था। सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाली गतिविधियां शाम 5:00 बजे तक धड़ल्ले से होती थी और इन कारणों से यहां का वातावरण दूषित हो रहा था। 

विज्ञापन


अलग-अलग स्तर से पुलिस के पास पहुंच रही शिकायतों के बाद इनका परीक्षण कराया गया और इस आधार पर सीएसपी के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस की टीमों ने इस अड्डे पर दबिश दी। पुलिस की 5 गाड़ियों के यहां पहुंचने के साथ हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। खबर के मुताबिक इस ठिकाने से दो पुरुष और 6 युवतियां मिली हैं। इनमें से दो  मकान मालकिन है। एमपी नगर मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करने के दौरान आसपास में काफी संख्या में लोगों का हुजूम लगा रहा जो इस मामले के बारे में बेहतर जानने की जिज्ञासा लगाए हुए थे। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने आनन-फानन में रेड कार्रवाई के बाद यहां से पकड़ में आए पुरुषों और युवतियों को सिविल लाइन आरक्षी केंद्र भिजवाया जहां पर आवश्यक पूछताछ की गई। कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी, ने बताया कि मौके पर अनैतिक कार्य के चलने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। मामले में 2 महिलाओं के विरुद्ध पीटा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरबा क्षेत्र में लंबे अर्से बाद अनैतिक कार्य से संबंधित मामले में इस तरह की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई है। आरोपियों से पूछताछ के साथ पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शहरी क्षेत्र में और भी स्थान पर इस तरह की गतिविधियों के संचालन की खबरें मिल रही हैं ऐसे में संभव है कि पुलिस वहां पर कभी भी कार्रवाई कर सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed