फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police arrested accused who assaulted the loco pilot all four were sent to jail in Korba

Korba: लोको पायलट से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चारों को भेजा गया जेल

Mon, 08 Jan 2024 01:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

रेलवे लोको पायलेट धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम ड्यूटी से आने के बाद सीतामढ़ी स्थित बाजार सब्जी खरीदने गया हुआ था वापस लौटते समय चार लड़कों ने उसके साथ लूट और मारपीट की ।  

विज्ञापन
Police arrested accused who assaulted the loco pilot all four were sent to jail in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा की कोतवाली पुलिस ने उन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने शराब के नशे में एक रेलकर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। रेलकर्मी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रार्थी रेलवे कर्मी धीरज शर्मा सीतामणी हटरी से सब्जी खरीदकर अमरैयापारा स्थित अपने घर जा रहा था तभी आरोपियों ने शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग की, पैसे नहीं देने पर उनके द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रेलवे लोको पायलेट धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम ड्यूटी से आने के बाद सीतामढ़ी स्थित बाजार सब्जी खरीदने गया हुआ था, वापस लौटते समय सूनेपन का फायदा उठाकर चार लड़के बाइक में आए इसके बाद पहले उसे गाली गलौज करते लूटपाट का प्रयास करने लगे जब वह इसका विरोध करने लगा तो उसकी जमकर पिटाई की गई। चीख पुकार मचाने पर जेब में रखे 6000 रुपये लेकर कर भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी शिवम दास, सम्राट चौहान, अमन साहू,मुन्नू मरावी से जांच के दौरान पूछताछ करने पर चारों ने लूटपाट कर मारपीट के घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जहां कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड में पेश किया गया जहां जमानत के अभाव में उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed