फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Poisonous Ahiraj snake hunted another snake in Korba

Korba: जहरीले अहिराज सांप ने किया दूसरे सांप का शिकार, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, देखें वीडियो

Tue, 24 Oct 2023 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

स्थानीय लोगों की माने तो हसदेव नदी किनारे बस्ती है, यह सांप काफी खतरनाक है जिसके डसने से लोगों की मौत भी हो जाती है इस दृष्टिकोण से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।

विज्ञापन
Poisonous Ahiraj snake hunted another snake in Korba
जहरीले अहिराज सांप ने किया दूसरे सांप का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो देख आप भी सिहर जाएंगे। यह नजारा कोरबा के वार्ड चार देवांगन पारा के इंदिरा नगर मोहल्ले के शिव मंदिर के पास नदी जाने वाले सीढ़ी पर सोमवार रात करीब 10 बजे देखने को मिला। जहां जहरीले अहिराज सांप ने दुसरे सांप को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

 


अहिराज के द्वारा ढोढ़ीया सांप का शिकार किया जा रहा था कि यहां से गुजर रहे युवक की नजर इन पर पड़ गई और उसने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया आस पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी उसे अहिराज सांप के चंगुल से बचा सके। यह दृश्य लगभग 25 मिनट तक चलता रहा अहिराज ने उस सांप को अपने जबड़े में जकड़ रखा था अंत मे जब वह अपना शिकार बना लिया तब उसके बाद वहां के लोगों ने उसे सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा। स्थानीय युवक के द्वारा सर्पों और लोगों के सुरक्षार्थ हिम्मत दिखाकर दोनों सर्प को बोरी में भरकर राताखार के पास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

 

स्थानीय लोगों की माने तो हसदेव नदी किनारे बस्ती है, यह सांप काफी खतरनाक है जिसके डसने से लोगों की मौत भी हो जाती है इस दृष्टिकोण से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed